97 - The Power - Al-Qadr
1
निःसंदेह हमने इस (क़ुरआन) को क़द्र की रात (महिमा वाली रात) में उतारा।
2
और आपको क्या मालूम कि क़द्र की रात क्या है?
3
क़द्र की रात हज़ार महीनों से उत्तम है।
4
उसमें फ़रिश्ते तथा रूह (जिबरील) अपने पालनहार की अनुमति से हर आदेश के साथ उतरते हैं।
5
वह रात फ़ज्र उदय होने तक सर्वथा सलामती (शांति) है।