ऑल इस्लाम लाइब्रेरी

55 - The Beneficent - Ar-Raĥmān

:1

अत्यंत दयावान् ने।

:2

यह क़ुरआन सिखाया।

:3

उसने मनुष्य को पैदा किया।

:4

उसे बात करना सिखाया।

:5

सूर्य तथा चंद्रमा एक हिसाब से चल रहे हैं।

:6

तथा बिना तने के पौधे और पेड़ सजदा करते हैं।

:7

और उसने आकाश को ऊँचा किया और न्याय का संतुलन स्थापित किया।

:8

ताकि तुम माप-तौल में अति न करो।

:9

तथा न्याय के साथ तौल को सीधा रखो और माप-तौल में कमी न करो।

:10

और उसने धरती को सृष्टि के लिए (रहने योग्य) बनाया।

:11

उसमें फल हैं, तथा आवरणों वाले खजूर के वृक्ष हैं।

:12

और भूसे वाले अन्न तथा सुगंधित पौधे हैं।

:13

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:14

उसने मनुष्य को ठीकरी की तरह बजने वाली मिट्टी से पैदा किया।

:15

तथा जिन्नों को आग की ज्वाला से पैदा किया।

:16

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:17

(वह) सूर्योदय के दोनों स्थानों तथा सूर्यास्त के दोनों स्थानों का रब है।

:18

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:19

उसने दो सागरों को मिला दिया, जो (देखने में) आपस में मिलते हैं।

:20

उन दोनों के बीच एक अवरोध है (जिससे) वे आगे नहीं बढ़ते।

:21

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:22

उन दोनों से मोती और मूँगा निकलते हैं।

:23

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:24

तथा उसी के अधिकार में हैं समुद्र में चलने वाले पहाड़ों जैसे जहाज़।

:25

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:26

हर कोई जो इस (धरती) पर है, नष्ट होने वाला है।

:27

तथा आपके पालनहार का चेहरा बाक़ी रहेगा, जो बड़ी महिमा और सम्मान वाला है।

:28

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:29

उसी से माँगता है, जो कोई आकाशों तथा धरती में है। वह प्रतिदिन एक (नए) कार्य में है।

:30

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:31

हम जल्द ही तुम्हारे लिए फ़ारिग़ होंगे ऐ दो भारी समूहो! (जिन्नो और इनसानो!)

:32

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:33

ऐ जिन्न तथा मनुष्य के समूह! यदि तुम आकाशों तथा धरती के किनारों से निकल सकते हो, तो निकल भागो, (परंतु) तुम शक्ति (प्रभुत्व) के बिना नहीं निकल सकोगे।

:34

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:35

तुम दोनों पर आग का ज्वाला तथा धुआँ छोड़ा जाएगा। फिर तुम अपने आपको बचा नहीं सकोगे।

:36

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:37

फिर जब आकाश फट जाएगा, तो वह तेल की तरह लाल हो जाएगा।

:38

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:39

फिर उस दिन न किसी मनुष्य से उसके गुनाह के बारे में पूछा जाएगा और न किसी जिन्न से।

:40

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:41

अपराधियों की पहचान उनके चिह्नों से होगी, फिर माथे के बालों और पैरों से (उन्हें) पकड़ा जाएगा।

:42

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:43

यही है वह जहन्नम, जिसे अपराधी लोग झुठलाते थे।

:44

वे उसके और खौलते हुए पानी के बीच चक्कर लगा रहे होंगे।

:45

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:46

और जो व्यक्ति अपने पालनहार के समक्ष खड़े होने से डर गया, उसके लिए दो बाग़ हैं।

:47

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:48

दोनों बहुत शाखाओं वाले हैं।

:49

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:50

उन दोनों में दो जल स्रोत बहते हैं।

:51

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:52

उन दोनों में प्रत्येक फल के दो प्रकार हैं।

:53

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:54

ऐसे बिस्तरों पर तकिए लगाए होंगे, जिनके स्तर मोटे रेशम के हैं और दोनों बाग़ों के फल निकट हैं।

:55

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:56

उनमें नीची निगाहों वाली औरतें हैं, जिन्हें उनसे पहले न किसी मनुष्य ने हाथ लगाया है और न किसी जिन्न ने।

:57

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:58

मानो वे (स्त्रियाँ) माणिक और मूँगा हैं।

:59

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:60

एहसान का बदला एहसान के सिवा क्या है?

:61

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:62

तथा इन दो (बाग़ों) के अलावा और दो बाग़ हैं।

:63

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:64

दोनों गहरे हरे रंग के हैं।

:65

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:66

उन दोनों में जोश मारते हुए दो जल स्रोत हैं।

:67

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:68

उन दोनों में फल तथा खजूर के पेड़ और अनार हैं।

:69

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:70

उनमें कई अच्छे व्यवहार वाली, खूबसूरत महिलाएं हैं।

:71

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:72

हूरें (यानी गोरे बदन, काली आँखों वाली औरतें), जो खेमों में रोकी हुई हैं।

:73

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:74

उनसे पहले न तो किसी मनुष्य ने उन्हें छुआ है और न ही किसी जिन्न ने।

:75

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:76

वे हरी और उत्कृष्ट एवं अति सुंदर क़ालीनों पर तकिया लगाए होंगे।

:77

तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?

:78

बहुत बरकत वाला है आपके पालनहार का नाम, जो बड़ी महिमा और सम्मान वाला है।